जलालाबाद: झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का खुलासा, परशुरामपुरी के सराफा व्यापारी से रुपये ऐंठने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जलालाबाद/परशुरामपुरी। सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रीय को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर परिजनों से रुपये ऐंठने की कथित साजिश में परशुरामपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सुभाष नगर निवासी अनमोल व आयुष पांडेय तथा सादुल्लागंज निवासी सचिन कुमार राठौर की भूमिका सामने आई