जमुई: कचहरी चौक पर भाकपा माले का छात्र-युवा आक्रोश दिवस, किया गया प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवा आक्रोश दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई व सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के समर्थन में नारेबाजी की।