हरीश रावत के इस्तीफे की खबरों पर गणेश गोदियाल का सबसे बड़ा बयान!
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रावत जी ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही ED की कार्रवाई से पार्टी को असहजता न हो, इसलिए उन्होंने केवल अपनी भावना व्यक्त की थी।
गोदियाल ने 10 साल पुराने मामले में ED की छापेमारी को आगामी चुनावों से घबराई BJP की साजिश करार दिया। साथ ही राहुल गांधी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने और तथाकथित 'शुद्धिकरण' विवाद को हवा देने वाले नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग की। देखिए पूरा बयान!
#HarishRawat #GaneshGodiyal #UttarakhandCongress #EDRaid #UttarakhandPolitics