देहरादून के बड़ोंवाला में गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा।
प्रेम में धोखे से नाराज एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश रचते हुए पांच लाख रुपये में सुपारी देने का मामला सामने आया है।
घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी और मुठभेड़ में घायल शूटर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार महिला करीब पांच साल से सत्यम के संपर्क में थी। सत्यम की दूसरी युवती से सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
इसी से नाराज होकर महिला ने हत्या की साजिश रची और शूटर को पांच लाख रुपये देने का सौदा किया।
शूटर को एक लाख बीस हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। आठ सितंबर को बड़ोवाला में सत्यम पर फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया।
#dehradunnews #UttarakhandNews #PoliceNews #DehradunPolice