आगामी 17 नवंबर को शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की पुण्यतिथि पर जीडी कॉलेज, बेगूसराय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंच, बैठने, पार्किंग, यातायात, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat