छठ महापर्व के मद्देनजर प्रवासी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, सुगम यातायात तथा रात्रि में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अश्विनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat