बहराइच: रोडवेज बस स्टैंड के पास डग्गामार वाहनों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान, तीन वाहन किए गए सीज़
जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रोडवेज बस स्टैंड के पास विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने तीन डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उन वाहनों को सीज किया है। विभाग का कहना है कि यह कार्यवाही जारी रहेगी।