बीरपुर: वीरपुर बाजार में जलजमाव से त्रस्त लोगों ने 'सांसद गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार वाटर पार्क' नाम रखा
वीरपुर बाजार में वर्षों से जारी जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह करीब दस बजे अनोखे अंदाज में विरोध जताया। लोगों ने जलजमाव स्थल का नाम सांसद गिरिराज सिंह और विधायक कुंदन कुमार के नाम पर व्यंग्यात्मक रूप से सांसद गिरिराज सिंह और विधायक कुंदन कुमार वाटर पार्क’ रख दिया।