घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने ऑटो में बैठी सवारी को सूनसान स्थान पर ले जाकर लूटने वाले लुटेरों को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑटो में बाहरी व्यक्ति को सवारी के नाम पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे राजा,सोनू और तूफान को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने रविवार शाम 5 बजे बताया तीनों के पास से लूट के रुपए,ऑटो बरामद की गई है।