घाटमपुर: पतारा में कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक ने आधे घंटे तक सड़क पर किया हंगामा, हेलमेट से तोड़ा कार का शीशा
घाटमपुर के पतारा में ओवरटेक करते समय कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक चालक बाल बाल बच गया लेकिन दुर्घटना के बाद बाइक चालक ने सड़क पर आधे घंटे तक हंगामा किया और हेलमेट से कार का शीशा तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6:30 बजे बताया मौके पर पहुंचकर हो रहे विवाद को शांत कराया गया। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।