सेन्हा: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर, निजी सहायक आलोक साहू ने तोड़ार पाखन टोली में ध्वस्त सड़क का निरीक्षण किया
सेन्हा प्रखंड के तोड़ार पाखन टोली में मंगलवार शाम 4:30 बजे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर उनके निजी सहायक एवं लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने अरु-साके पथ पर नहर के ऊपर बनी ध्वस्त आरइओ सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और हालात का जायजा लिया।