Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने तीन वर्षों में लिखी विकास की नई इबारत -कुलपति प्रो.धीमान के नेतृत्व में शिक्षा, शोध, चिकित्सा और आधारभूत संरचना में ऐतिहासिक बदलाव कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान के तीन वर्षों के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने जिस गति से शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान और बुनियादी ढांचे में विस्तार किया है, वह विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय बन गया है। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने कई ऐसी पहलें कीं, जिनसे न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को लाभ मिला, बल्कि आमजन के लिए आयुष स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुलभ, आधुनिक और प्रभावी बनीं। पारदर्शी प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के कारण विश्वविद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इन तीन वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि विश्वविद्यालय अस्पताल में एकीकृत आयुष चिकित्सा प्रणाली को सशक्त रूप से स्थापित करना रही। पहली बार आयुर्वेद के साथ होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध एवं प्राकृतिक चिकित्सा की समर्पित ओपीडी शुरू की गईं। इसके अलावा मर्म चिकित्सा, बाल पंचकर्म, फिजियोथेरेपी, नशा मुक्ति केंद्र, गर्भसंस्कार, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र एवं ईएनटी जैसी विशेष ओपीडी शुरू कर मरीजों को एक ही परिसर में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक पैथोलॉजी लैब, डिजिटल पंजीकरण, एक्स-रे सुविधा और 170 बिस्तरों तक क्षमता विस्तार किया गया। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामस्वरूप अस्पताल की ओपीडी वर्ष 2023 के 76 हजार से बढ़कर वर्ष 2025 में 1.15 लाख से अधिक पहुंच गई। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने तेजी से विकास किया। स्मार्ट क्लासरूम, 'योग्या' स्किल्ड सिमुलेशन लैब, डिजिटल पुस्तकालय, नए कक्षा-कक्ष, बहुउद्देश्यीय हॉल, औषध निर्माण इकाई, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संचयन प्रणाली, कैंटीन तथा छात्र सुविधाओं का विस्तार किया गया। साथ ही लगभग 539 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए विश्वविद्यालय परिसर की प्रक्रिया को गति दी गई, जो भविष्य में देश के अत्याधुनिक आयुष शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित होगा। विद्यार्थियों पर अनुशासन का सकारात्मक प्रभाव कुलपति प्रो. धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अप्रैल 2025 में विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 126 विद्यार्थियों को डिग्रियां तथा 26 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप 11 रोजगारपरक पाठ्यक्रम के साथ एआई, मशीन लर्निंग और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों पर वैल्यू एडेड कोर्स प्रारंभ किए गए। ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रवेश प्रणाली से हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कॉलेज में समयबद्ध प्रवेश सुनिश्चित हुए। 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति नीति लागू होने के बाद विश्वविद्यालय का आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान लगातार कई परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर प्रदेश में अग्रणी संस्थानों में शामिल रहा। शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समयबद्ध पीजी एवं पीएचडी शोध प्रणाली लागू की गई। 200 से अधिक स्नातकोत्तर शोधार्थियों ने अपनी डिग्री पूरी की, जबकि विश्वविद्यालय ने अपना शोध जर्नल शुरू कर सीसीआरएएस और एनएमपीबी सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों के साथ शोध सहयोग भी स्थापित किया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की सदस्यता प्राप्त करना भी इस अवधि की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहा। सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा विश्वविद्यालय आयुष विश्वविद्यालय ने सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। स्वर्णप्राशन अभियान के माध्यम से लगभग 25 हजार बच्चों को लाभ पहुंचाया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 100 से अधिक टीबी रोगियों को गोद लिया और उनके पूर्ण स्वस्थ होने तक राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाई। साथ ही कुरुक्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक चिकित्सकों की विशेष टीम गठित कर घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर, योग जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियों तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय ने समाज के विभिन्न वर्गों तक आयुष चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की। नया परिसर बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट : प्रो. धीमान कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण कार्य शुरू कराना उनका प्रमुख लक्ष्य और सपना है। पिछले तीन वर्षों से वे इस परियोजना को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब विश्वविद्यालय के स्थाई कैंपस निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय की इन उपलब्धियों का श्रेय केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम भावना को जाता है। आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 25, 2026

MORE NEWS

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग करेंगे प्रशिक्षित मीडिया कर्मीः प्रो. महासिंह पूनिया
स्थानीय मुद्दों की समझ से ही सफल पत्रकारिता संभवः डॉ. राजेश वधवा
रचनात्मकता से निखरती है वीडियो एडिटिंग की कलाः दीपक सैनी
दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला का समापन 
कुरुक्षेत्र, 25 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों को मीडिया क्षेत्र की व्यावहारिक एवं तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला के माध्यम से तैयार होने वाले प्रशिक्षित मीडिया कर्मी विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध कार्यों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक अनुभव से लैस विद्यार्थी भविष्य में विश्वविद्यालय की सकारात्मक ब्रांडिंग के सशक्त माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी की नकल करने के बजाय स्वयं की पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में वही व्यक्ति स्थायी सफलता प्राप्त करता है जिसकी अपनी मौलिक सोच और अलग पहचान होती है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वे मीडिया जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों में डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, तकनीकी दक्षता, तथ्यपरक सोच और आत्मविश्वास का विकास किया जाता है। ऐसे प्रशिक्षित विद्यार्थी भविष्य में समाज और विश्वविद्यालय की सकारात्मक छवि निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समापन अवसर पर प्रो. पूनिया ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में खबरनामा हरियाणा के एडिटर एवं ऑनर डॉ. राजेश वधवा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। स्थानीय समस्याओं और जनहित के विषयों की गहरी समझ ही सफल पत्रकारिता की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचार टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और फोटोग्राफी के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि कंटेंट निर्माण में अत्यधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर निर्भर रहने के बजाय मौलिकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। डॉ. वधवा ने विद्यार्थियों को यूट्यूब चैनल संचालन, डिजिटल मीडिया रणनीतियों तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की तकनीकी जानकारियां भी प्रदान कीं। इस अवसर पर खबरनामा हरियाणा की टीम के सदस्य नीतू चौहान और प्रजन्य शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए।
द्वितीय सत्र में फ्रीलांस वीडियो एडिटर दीपक सैनी ने कहा कि सफल वीडियो एडिटर बनने के लिए रचनात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से वीडियो निर्माण और संपादन का अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी पसंद और रचनात्मकता के अनुरूप तैयार की गई सामग्री दर्शकों पर अधिक प्रभाव छोड़ती है। दीपक सैनी ने विद्यार्थियों को एफसीपी, एडोबी प्रीमियर प्रो, आफ्टर इफेक्ट्स, फोटोशॉप, कैनवा, पिक्सआर्ट और इनशॉट जैसे सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल एप्लिकेशनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. आबिद अली ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला अपने सभी निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रही। कार्यशाला में विधि विभाग, मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन, ग्राफिक्स, मीडिया के करीब 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि संस्थान के अनेक विद्यार्थी आज कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफर, वीडियो एवं ऑडियो एडिटर, स्क्रिप्ट राइटर, एंकर और रेडियो जॉकी के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रो. महासिंह पूनिया की दूरदर्शी सोच और संस्थान की सामूहिक कार्य संस्कृति को दिया।
डॉ. आबिद अली ने कार्यशाला में आमंत्रित सभी मीडिया विशेषज्ञों, मंच संचालकों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में मीडिया, ग्राफिक्स एंड एनीमेशन तथा प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर संस्थान के सहायक प्राध्यापक रितु, सुनीता, राकेश कुमार, सचिन वर्मा, अमित जांगड़ा, मोनिका दुआ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग करेंगे प्रशिक्षित मीडिया कर्मीः प्रो. महासिंह पूनिया स्थानीय मुद्दों की समझ से ही सफल पत्रकारिता संभवः डॉ. राजेश वधवा रचनात्मकता से निखरती है वीडियो एडिटिंग की कलाः दीपक सैनी दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला का समापन कुरुक्षेत्र, 25 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों को मीडिया क्षेत्र की व्यावहारिक एवं तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। अध्यक्षीय संबोधन में संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला के माध्यम से तैयार होने वाले प्रशिक्षित मीडिया कर्मी विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध कार्यों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक अनुभव से लैस विद्यार्थी भविष्य में विश्वविद्यालय की सकारात्मक ब्रांडिंग के सशक्त माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी की नकल करने के बजाय स्वयं की पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में वही व्यक्ति स्थायी सफलता प्राप्त करता है जिसकी अपनी मौलिक सोच और अलग पहचान होती है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वे मीडिया जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें। प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों में डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, तकनीकी दक्षता, तथ्यपरक सोच और आत्मविश्वास का विकास किया जाता है। ऐसे प्रशिक्षित विद्यार्थी भविष्य में समाज और विश्वविद्यालय की सकारात्मक छवि निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समापन अवसर पर प्रो. पूनिया ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में खबरनामा हरियाणा के एडिटर एवं ऑनर डॉ. राजेश वधवा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। स्थानीय समस्याओं और जनहित के विषयों की गहरी समझ ही सफल पत्रकारिता की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचार टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और फोटोग्राफी के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि कंटेंट निर्माण में अत्यधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर निर्भर रहने के बजाय मौलिकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। डॉ. वधवा ने विद्यार्थियों को यूट्यूब चैनल संचालन, डिजिटल मीडिया रणनीतियों तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की तकनीकी जानकारियां भी प्रदान कीं। इस अवसर पर खबरनामा हरियाणा की टीम के सदस्य नीतू चौहान और प्रजन्य शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। द्वितीय सत्र में फ्रीलांस वीडियो एडिटर दीपक सैनी ने कहा कि सफल वीडियो एडिटर बनने के लिए रचनात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से वीडियो निर्माण और संपादन का अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी पसंद और रचनात्मकता के अनुरूप तैयार की गई सामग्री दर्शकों पर अधिक प्रभाव छोड़ती है। दीपक सैनी ने विद्यार्थियों को एफसीपी, एडोबी प्रीमियर प्रो, आफ्टर इफेक्ट्स, फोटोशॉप, कैनवा, पिक्सआर्ट और इनशॉट जैसे सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल एप्लिकेशनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. आबिद अली ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला अपने सभी निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रही। कार्यशाला में विधि विभाग, मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन, ग्राफिक्स, मीडिया के करीब 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि संस्थान के अनेक विद्यार्थी आज कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफर, वीडियो एवं ऑडियो एडिटर, स्क्रिप्ट राइटर, एंकर और रेडियो जॉकी के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रो. महासिंह पूनिया की दूरदर्शी सोच और संस्थान की सामूहिक कार्य संस्कृति को दिया। डॉ. आबिद अली ने कार्यशाला में आमंत्रित सभी मीडिया विशेषज्ञों, मंच संचालकों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में मीडिया, ग्राफिक्स एंड एनीमेशन तथा प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संस्थान के सहायक प्राध्यापक रितु, सुनीता, राकेश कुमार, सचिन वर्मा, अमित जांगड़ा, मोनिका दुआ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 25, 2026

LIVE: संविधान हत्या दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी, पंचकूला से सीधा प्रसारण

LIVE: संविधान हत्या दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी, पंचकूला से सीधा प्रसारण

Thanesar, Kurukshetra | Jun 25, 2026

Thanesar, Kurukshetra | Jun 25, 2026