जमुई के ख़ैरा में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौ^त मामले में समाजसेवी ने पीड़ित परिवार का
11 जून को ख़ैरा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छात्रा मुस्कान कुमारी की द^र्द^ना^क मौ^त मामले में पीड़ित परिवार से मिलने समाजसेवी गौरव सिंह राठौर बरियारपुर गांव पहुंचे। जहां छात्रा की मौ^त पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हौसला अफजाई करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसका वीडियो शनिवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है।
इस दौरान समाजसेवी गौरव सिंह राठौर ने मुआवजा देने की जिलाप्रशासन से मांग की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही और आश्वस्त किया कि वे इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे ताकि गरीब परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके।
वहीं छात्रा की मौ^त के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव और उसके बाद प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी गौरव सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उपजे गुस्से में कुछ लोगों ने कानून को हाथ में लिया, लेकिन इसकी आड़ में किसी भी निर्दोष ग्रामीण को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
"इस हादसे ने एक हंसती-खेलती बच्ची को हमसे छीन लिया, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जहां तक पुलिस पर पथराव का मामला है, मैं इस संबंध में जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहा हूँ। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को न फंसाया जाए और उन्हें दोषमुक्त किया जाए।" #jamuitopnews #viralvideoシ #Exident #samajseva
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026