किरीबुरू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, सामाजिक समरसता एवं आगामी पंचायत चुनावों को लेकर मार्गदर्शन दिया।