निज़ामाबाद: तेज हवा और बारिश में जनईगंज बाजार में गिरे तीन पेड़, दो मिठाई की दुकानें हुईं क्षतिग्रस्त
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन के साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई सोफीपुर-बसही मार्ग पर स्थित जनईगंज बाजार में तेज हवा के कारण तीन पेड़ गिर गए इनमें एक नीम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया है।