पहाड़ी: कामां पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में कामां थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।शुक्रवार शाम 4 बजे अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।