गारू: सौरभ श्रीवास्तव का आरोप: भाजपा ने छात्र आंदोलन की आड़ में झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश की
Garu, Latehar | Aug 11, 2026 मंगलवार की शाम 4:00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा ने झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश किया है। वही कहा कि जब सरकार छात्रों से बात करना चाहती थी तो आंदोलन करने की और अराजकता फैलाने की नाकाम कोशिश नहीं करनी चाहिए थी भाजपा को।