आबू रोड: आबूरोंड में युवक की हत्या के बाद तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने संदिग्धों के घरों पर किया चढ़ोतरा, 70 घंटे बाद हुआ दाह संस्कार
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में युवक जगदीश कुमार गरासिया की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हत्या की वारदात के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया तथा संदिग्धों के घरों पर चढ़ोतरा और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए