सोरांव: नैनी जेल के पास से मोटरसाइकिल चोरी कर कर्बला चौकी के पास ले जाता दिखा चोर, FIR दर्ज, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गंगानगर फाफामऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक की मोटरसाइकिल नैनी जेल के पास से चोरी हो गई है।मोटरसाइकिल मालिक द्वारा मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया तो वीडियो में देखा गया कि चोरों द्वारा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को कर्बला चौकी के पास ले जाया गया है ।जिसका सीसीटीवी फुटेज आज रविवार को करीब सुबह 11:00 के आसपास सामने आया है।