Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक राजमार्गों के किनारे से अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर जल भराव रोकने के निर्देश डीडवाना-कुचामन, 29 जून। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जिले से गुजर रहे राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की समीक्षा की और संबंधित विभागों को इन्हें तुरंत दुरुस्त करने की समय-सीमा तय की। बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों पर गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर तुरंत लगाए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारों से झाड़ियो को हटाने,क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने पीएम राहत योजना का प्रचार- प्रसार करने, ट्रोमा सेंटर पर योजना के बोर्ड लगाने, चिन्हित चौराहों को मॉडल चौराहे के रूप में विकसित करने, बारिश के दौरान सड़को पर होने वाले जल भराव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को मिलकर स्कूली बच्चों और आमजन के लिए जागरूकता अभियान और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, रिडकोर के परियोजना प्रबंधक कैप्टन जितेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता जितेंद्र जांगिड़, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जोगेंद्र ठोलीया सहित समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------------

Didwana, Nagaur | Jun 29, 2026

MORE NEWS

*20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन*

*कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन एवं विश्लेषण पर दिया गया जोर*

*सटीक डेटा सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं का आधार - जिला कलक्टर*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी अधिकारियों व कार्मिकों को किया गया सम्मानित*

डीडवाना-कुचामन, 29 जून। सांख्यिकी विभाग द्वारा 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि  केवल डेटा का संकलन ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण संकलन, विश्लेषण एवं प्रभावी उपयोग बेहतर नीतियों के निर्माण का आधार है।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। होगी। उन्होंने प्रशासनिक डेटा की क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि सटीक डेटा ही सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का आधार है। 

जिला कलक्टर ने कहा कि सटीक और विश्वसनीय डेटा से, बेहतर नीति निर्माण और देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

कार्यशाला में 20वें सांख्यिकी दिवस की थीम Unlocking the Potential of Administrative Data पर सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुति देते हुए प्रशासनिक डेटा की गुणवत्ता, उपयोगिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान जिले के विकास संकेतकों और सांख्यिकीय डेटा संग्रहण की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन और भारतीय सांख्यिकीय संस्थान  की स्थापना में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

जिला सांख्यिकी कार्यालय के उपनिदेशक बाबूलाल ने गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन एवं विश्लेषण के लिए सभी सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, कोषाधिकारी भंवरलाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

*20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन* *कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन एवं विश्लेषण पर दिया गया जोर* *सटीक डेटा सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं का आधार - जिला कलक्टर* *उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी अधिकारियों व कार्मिकों को किया गया सम्मानित* डीडवाना-कुचामन, 29 जून। सांख्यिकी विभाग द्वारा 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि केवल डेटा का संकलन ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण संकलन, विश्लेषण एवं प्रभावी उपयोग बेहतर नीतियों के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। होगी। उन्होंने प्रशासनिक डेटा की क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि सटीक डेटा ही सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का आधार है। जिला कलक्टर ने कहा कि सटीक और विश्वसनीय डेटा से, बेहतर नीति निर्माण और देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। कार्यशाला में 20वें सांख्यिकी दिवस की थीम Unlocking the Potential of Administrative Data पर सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुति देते हुए प्रशासनिक डेटा की गुणवत्ता, उपयोगिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान जिले के विकास संकेतकों और सांख्यिकीय डेटा संग्रहण की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन और भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। जिला सांख्यिकी कार्यालय के उपनिदेशक बाबूलाल ने गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन एवं विश्लेषण के लिए सभी सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, कोषाधिकारी भंवरलाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 29, 2026

फूल प्याला ले त्योहार पर निकला जुलूस #live #viral #didwanajila #khabarfast #fool#pyala #khabar24

फूल प्याला ले त्योहार पर निकला जुलूस #live #viral #didwanajila #khabarfast #fool#pyala #khabar24

Didwana, Nagaur | Jun 28, 2026

#डीडवाना_में_अकीदत_के_साथ_निकाला_फूल_प्यालों_का_जुलूसमातमी_धुनों_के_बीच_कर्बला_में_किए_ठंडे

#didwana #me #akidat #ke #sath #nikala #fool #pyalo #ka #julus #matami #dhuno #ke #bich #krbla #me #kiye #thande #news #didwanajila

#डीडवाना_में_अकीदत_के_साथ_निकाला_फूल_प्यालों_का_जुलूसमातमी_धुनों_के_बीच_कर्बला_में_किए_ठंडे #didwana #me #akidat #ke #sath #nikala #fool #pyalo #ka #julus #matami #dhuno #ke #bich #krbla #me #kiye #thande #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jun 28, 2026

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक राजमार्गों के किनारे से अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर जल भराव रोकने के निर्देश डीडवाना-कुचामन, 29 जून। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जिले से गुजर रहे राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की समीक्षा की और संबंधित विभागों को इन्हें तुरंत दुरुस्त करने की समय-सीमा तय की। बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों पर गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर तुरंत लगाए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारों से झाड़ियो को हटाने,क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने पीएम राहत योजना का प्रचार- प्रसार करने, ट्रोमा सेंटर पर योजना के बोर्ड लगाने, चिन्हित चौराहों को मॉडल चौराहे के रूप में विकसित करने, बारिश के दौरान सड़को पर होने वाले जल भराव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को मिलकर स्कूली बच्चों और आमजन के लिए जागरूकता अभियान और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, रिडकोर के परियोजना प्रबंधक कैप्टन जितेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता जितेंद्र जांगिड़, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जोगेंद्र ठोलीया सहित समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------------ - Didwana News