सागर नगर: सागर की लाखा बंजारा झील में मरीं हजारों मछलियाँ, बदबू से परेशान हुए लोग
शहर के लाखा बंजारा तालाब में बड़ी मात्रा में मछलियां मर रही हैं और सफाई न होने से मछलियों की बदबू से इन दिनों नों आमजन काफी परेशान है। मछलियों के मरने का कारण भीषण गर्मी और ऑक्सीजन की कमी बताई जा रहा है। वही निगम प्रशासन ने जल्दी साफ सफाई करवाने की बात कही है। चकराघाट पर बड़ी संख्या में महिला- पुरुष बुजुर्ग बच्चों घूमने पहुंचते हैं।