सागर नगर: MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने पर 17 दुकानदारों पर ₹29 लाख से ज़्यादा का जुर्माना
कलेक्टर संदीप जीआर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बार फ़िर निर्धारित मूल्य के अधिक मूल्य पर शराब विक्रय करने वाले 17 शराब दुकानों पर कार्यवाही करते हुए 29 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर ने शराब खरीदने वालोें से अपील की कि शराब खरीदते समय शराब दुकान पर चस्पा किए गए क्यू आर कोड का इस्तेमाल करें और यदि अधिक कीमत वसूली जाती है तो इसकी शिकायत करें।