सागर नगर: ग्राम पंचायत ईशुरवारा की महिला सरपंच और उनके ड्राइवर से पूर्व सरपंच ने की मारपीट, एसपी ऑफिस में सरपंच धरने पर बैठी
ग्राम पंचायत ईशुरवारा केपूर्व सरपंच महेश विश्वकर्मा व उनके परिजनों पर महिला सरपंच रश्मि राय और उनके ड्राइवर से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।जब महिला सरपंच रिपोर्ट दर्ज कराने नरयावली थाना पहुंची तो उनसे पैसों की भी मांग की गई। मामले में न्याय की गुहार लगाने सरपंच अपने पति लखन राय और बच्चों के साथ सोमवार दोपहर 1:30 बजे एसपी ऑफिस पहुंची और धरने पर बैठ गई।