सागर नगर: गोपालगंज: चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट
सागर शहर में विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी इकट्ठा गोपालगंज थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। गोपालगंज थाना पुलिस ने हिरेन्द्र पवार और राजा पवार पर शासकीय कार्य में बाधा डालने मारपीट, गाली गलौच सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।