सागर नगर: मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड नंबर-6 में बीटी रोड निर्माण कार्य को लेकर किया भूमिपूजन
मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार ने वार्ड क्रमांक 6 महावीर वार्ड सोमवार सुबह 10:00 विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर बीटी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नरेंद्र सिंह ठाकुर व वार्डवासी भी उपस्थित रहे।