मंडला: लगातार बारिश से नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, एनीकट के ऊपर से निकल रहा पानी
Mandla, Mandla | Jul 4, 2026 जिले में 1 जुलाई से लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार 12 बजे नर्मदा नदी के जल स्तर में देखने को मिल रहा है। एनीकट के ऊपर से पानी बहने लगा हे। जिससे नदी में जल आवक बढऩे के संकेत मिले हैं। हालांकि अभी जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह में बारिश नहीं हुई है।