Public App Logo
#ChuruNews #बीदासर भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय द्वारका प्रसाद टांटिया को नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि उमडा जनसैलाब बीदासर नोखा सीकर स्टेट हाईव क्षेत्र मे अयोध्या की तर्ज में बन रहा राम मंदिर में नवनिर्मित निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में अत्यंत भावुक, श्रद्धामयी एवं गरिमामय वातावरण में भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय द्वारकाप्रसाद टांटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र ही नहीं, आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, कार्यक्रम में स्व. टांटिया के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि के साथ जनसमूह ने कतारबद्ध होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं और वातावरण पूरी तरह भावुक हो उठा श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. द्वारका प्रसाद टांटिया एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा, परोपकार और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। जिन्होंने बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता की और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया। वक्ताओं ने उनके जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. टांटिया ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की सहायता, चिकित्सा सेवाओं में सहयोग, धार्मिक आयोजनों में योगदान एवं सामाजिक कार्यों व बीदासर तहसील क्षेत्र के अनेक राजकीय कार्यालय में सहयोग कर सक्रिय भूमिका निभाई। वे सदैव समाज में एकता, सद्भावना और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहे। उनके सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र स्वभाव और उदार हृदय ने उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाई। स्व. टांटिया केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने समाज को सेवा और सहयोग का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। परिवारजनों ने भी भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त किया और समाज के प्रति उनके सहयोग को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में परिवारजनों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग युवा, मजदुर वर्ग के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि देकर स्व. द्वारका प्रसाद टांटिया को याद किया गया इस अवसर पर पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश टांटिया, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पंसारी, एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत, अणुव्रत समिति सदस्य महावीर बैद, पृथ्वीराज दर्जी आदि उपस्थित रहे। - Bidasar News