बहराइच: बहराइच शहर के चांदपुर स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सा सेवा का शुभारंभ, सांसद व जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
बहराइच शहर के चांद पूरा में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में शनिवार से चिकित्सा सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। शनिवार को सांसद बहराइच आनंद गोंड, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व जमुनहा ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने फीता काटकर ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया। सीएमओ ने शनिवार को बताया कि इस दस बेड के ट्रामा सेंटर में घायल मरीजों के साथ ओपीडी का भी संचालन किया जाएगा।