बहराइच: दरगाह सालाना जेठ मेले को अनुमति न मिलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, प्रबंध समिति ने दी जानकारी
शुक्रवार शाम को सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह स्थित गोलघर में दरगाह प्रबंधन कमेटी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंध कमेटी के सदर बकाउल्लाह ने बताया की दरगाह सालाना जेठ मेल को अनुमति नहीं मिलने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का जो भी फैसला होगा सर्वमान्य होगा।