बहराइच: रूपईडीहा इलाके में बस में मिला नेपाली युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
रूपईडीहा डिपो की सरकारी बस में एक व्यक्ति की शव मिली है। ऋषिकेश से चलकर रूपईडीहा आ रही बस में यह व्यक्ति अपनी सीट पर मृत पाया गया। मृतक की पहचान चेत बहादुर पन्त पुत्र बल बहादुर पंत निवासी फुजेल वार्ड नंबर 7 जिला गोरखा नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।