बहराइच: बशीरगंज क्षेत्र में छत गिरने से पिता, पुत्री समेत चार लोग घायल, इलाज जारी
शहर के बशीर गंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे एक घर की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में छत पर सो रहे राधे श्याम (40), उनकी बेटी लक्ष्मी (12), बेटा अंश (7) और नीचे सो रही बड़ी बेटी शिवांगी (17) दब गए। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।