बहराइच: बहराइच जिला के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यू डायस पर प्रगति शून्य होने पर दो मदरसों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति दी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देशानुसार, मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण और यू-डायस प्रोग्रेशन का कार्य अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएसए कार्यालय एवं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा कई बार निर्देशित किए जाने के उपरान्त भी दो मदरसों कि यू डायस प्रगति शून्य होने पर उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है।