बहराइच: भंगराहन मोहल्ले में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस
नानपारा नगर के भंगराहन मोहल्ले में पारस नाथ के पुत्र अविरल का शव कमरे में पंखे के हुक में लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। युवक गुरुवार की रात कमरे में सोने के लिये गया और सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।