ढीमरखेड़ा: "उमरियापान के किसानों को बड़ी सौगात, मूंग-उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ"
कटनी जिले के उमरियापान से किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही किसानों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उमरियापान कृषि उपज मंडी में मूंग एवं उड़द खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। खरीदी केंद्र का उद्घाटन बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने रिबन काटकर किया