लखीसराय: मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
बुधवार अपराह्न 12:15 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के मध्य नजर एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले भर में विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. वाहनों की जांच, आवासीय होटल, लॉज साइबर कैफे, इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान चलाकर सत्यापन किया गया.