गिधौर: निजुआरा बाईपास पुल पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, लोगों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की की मांग
Gidhaur, Jamui | Aug 2, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के निजुआरा पुल के अंतिम छोर पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गादी बुकार निवासी 26 वर्षीय सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेवा गांव निवासी आशुतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने रविवार को 9 बजे बताया कि घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।