छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा मुकर्रर की है, जबकि चौथे आरोपी को उम्रकैद दी गई है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या करने वाले इन अपराधियों पर कानून का चाबुक चलते ही सारा घमंड चकनाचूर हो गया। कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया कैमरों के सामने बेशर्मी से मुस्कुराने वाले कुलदीप साहू के चेहरे पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फांसी का फैसला सुनते ही मौत का खौफ साफ नजर आया।
अम्बिकापुर सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के अनुसार, सजा सुनते ही सदमे में आए कुलदीप की सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी गई है। प्रदेश में फांसी की प्रक्रिया रायपुर सेंट्रल जेल में पूरी होने के चलते, कोर्ट की अनुमति लेकर दोषियों को रायपुर शिफ्ट करने की कानूनी कवायद शुरू हो चुकी है। कोर्ट परिसर में इंसाफ की गूंज के बीच पीड़ित परिवार ने इस सख्त फैसले पर राहत की सांस ली है।
Disclaimer: This post is shared strictly for news and informational purposes only. It is intended to raise awareness and report a news event. No intention to promote, glorify, or encourage suicide or self-harm. Viewer discretion is advised.
#SurajpurCase #KuldeepSahu #AmbikapurNews #CapitalPunishment #ChhattisgarhCrime #DeathPenalty #CrimeNewsHindi #BreakingNews #FatafatNews