फांसी की सजा के बाद कुलदीप साहू को रायपुर जेल शिफ्ट करने की तैयारी, जेल प्रबंधन ने दी बड़ी जानकारी
अंबिकापुर में मां-बेटी हत्याकांड के दोषी कुलदीप साहू को अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब उसे रायपुर जेल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जेल प्रबंधन के मुताबिक, रायपुर जेल में फांसी घर की व्यवस्था होने के कारण शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।
फिलहाल कुलदीप साहू अंबिकापुर सेंट्रल जेल में अपने अन्य सहयोगी आरोपियों के साथ बंद है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उसे सजा सुनाई गई।
जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के दौरान कुलदीप साहू के चेहरे पर डर दिखाई दे रहा था। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले यही कुलदीप साहू कोर्ट से बाहर निकलते समय मुस्कुराता हुआ नजर आया था और उसने पत्रकारों की ओर देखकर स्माइली का इशारा भी किया था।
अब फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रबंधन की ओर से उसके रायपुर जेल शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बाइट — अक्षय सिंह राजपूत, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल अंबिकापुर
#Ambikapur #Surajpur #KuldeepSahu #SurajpurMurderCase #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #CentralJailAmbikapur #RaipurJail #padtalnews