बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस ने की कार्रवाई, भांग के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर के जामसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध भांग के पौधों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की ढाणी के पास से सात हरे भांग के पौधे जब्त किए। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृ