हज़ारीबाग: JSLPS कैडर दीदियों ने मानदेय बढ़ाने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपा
हजारीबाग के बड़कागांव से बड़ी खबर है, जहां JSLPS कैडर दीदियों ने अपने मानदेय और सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की है। बादम संकुल संगठन की कैडर दीदियों ने बुधवार को एक बजे उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अपनी मांगों को जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाने की मांग की है।