कुंडा: तिवारी महमदपुर गांव में कैम्प लगाकर 10 बुजुर्गों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया
तिवारी महमदपुर गांव में समाजिक संस्था द्वारा मंगलवार को दोपहर 1 बजे कैम्प लगाकार 10 बुजुर्गों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। संस्था पदाधिकारियो ने बताया की गांव में अब तक 22 ऐसे बुजुर्ग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन सभी का सफल ऑपरेशन हो चुका है और उनका यह कैंप आगे भी लगेगा जिससे इलाके का कोई भी व्यक्ति मोतियाबिंद की समस्या से ना जूझने पाए।