Cyber fraud होने पर सबसे पहले क्या करें?
जानिए Golden Hour में सही कदम!
अगर कभी आपके या आपके किसी परिचित के साथ online धोखाधड़ी हो जाए, तो घबराएं नहीं। सही समय पर उठाया गया एक सही कदम आपकी मेहनत की कमाई वापस दिला सकता है।
याद रखें ये जरूरी बातें:
1. Dial 1930: Cyber fraud होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें ताकि फ्रॉड का पैसा hold/freeze कराया जा सके।
2. Bank को अलर्ट करें: अपने bank customer care को UTR और transaction details तुरंत दें।
3. डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें: Chat history, screenshot, UPI ID और संदिग्ध link delete न करें।
4. सावधानी ही सुरक्षा: अपना OTP, PIN या Password कभी किसी से शेयर न करें।
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#CyberFraud #1930Helpline #GoldenHour #CyberAwareness #BalotraPolice
7 views | Barmer, Rajasthan | Sep 11, 2026