#बालोतरा: नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मध्यनजर बालोतरा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च।
पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान हेतु पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय सहित विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ब्रीफिंग की गई तथा चुनाव ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास अथवा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भड़काऊ संदेशों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। पुलिस बल को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए प्रत्येक नागरिक में सुरक्षा की भावना विकसित करने के भी निर्देश दिए गए।
@policerajasthan
#BalotraPolice #RajasthanElection #Election2026 #MunicipalElection