बीकानेर सेंट्रल जेल में अब बंदियों की मोबाइल से होने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग गई है। लंबे समय से विवादों में रहने वाली जेल में चोरी-छिपे मोबाइल उपयोग को रोकने के लिए टॉवर बेस्ड हारमोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम (THCBS) शुरू कर दिया गया है। इसके एक्टिव होते ही जेल के बैरक और वार्ड क्षेत्रों में आउटगोइंग और इनकमिंग दोनों कॉल पूरी तरह बंद हो गई हैं।