भीलवाड़ा: आठ दिवसीय महोत्सव में छाएगा सनातन संस्कृति का रंग, 20 फरवरी को आएंगे राज्यपाल, जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भीलवाड़ा। गुरूवार से सनातन संस्कृति के रंगों में रंग जाएगा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 19 से 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े 20 फरवरी को आएंगे।