कोल: पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को जाफराबाद रोड से किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध चाकू किया बरामद
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने जाफराबाद रोड से गिरफ्तार किया। इधर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत आरोपी को सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेज दिया है।