कोल: टप्पल में तेज रफ्तार टाटा मैक्स ने दरोगा को कुचलकर पलटा, हुई मौत, CCTV वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 थाना टप्पल में तैनात दरोगा को कुचलकर तेज रफ्तार टाटा मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। थाना टप्पल में तैनात दरोगा राहुल चौधरी रविवार की दोपहर दुकान से दही लेने के बाद थाने लौट रहे थे। अलीगढ़ पलवल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा मैक्स ने बाइक सवार दरोगा को कुचल दिया। इस दौरान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।