कोल: जमालपुर में नगर निगम ने चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान, नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया, बुलडोजर ने जमकर गरजाया
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जमालपुर का है।जहां नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे से चलाया गया।यह अभियान शमशाद मार्केट से जमालपुर तक चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण कर रखे लोगों के द्वारा अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी एक दिन पहले ही नगर निगम की ओर से दी गई थी।