कोल: मथुरा रोड़ पर मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 मथुरा रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। 35 वर्षीय रोहित राठी निजी कंपनी में काम किया करते थे। परिवार के लोगों के बताए अनुसार वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। मथुरा रोड़ रेलवे ट्रैक पर वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।