एकमा: एकमा पुलिस ने पावर ग्रिड के पास ऑटो से 270 लीटर देसी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
Ekma, Saran | Aug 11, 2026 एकमा थाना पुलिस ने मंगलवार को छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड के समीप वाहन जांच के दौरान शराब लदे ऑटो को पकड़ा। पुलिस ने ऑटो से 270 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के क्षत्रधारी बाजार निवासी सतनारायण राय के पुत्र विजय कुमार राय के रूप में हुई है। जिसे जेल भेज दिया गया।